💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

सांसद श्री गोपाल शेट्टीजी राजस्थान प्रदेश भा.ज.पा. के सह प्रभारी नियुक्त

सांसद श्री गोपाल शेट्टीजी राजस्थान प्रदेश भा.ज.पा. के सह प्रभारी नियुक्त

सत्कार समारोह का आयोजन संपन्न

10

बोरीवली | लोक लाडले सांसद श्री गोपाल शेट्टीजी का राजस्थान प्रदेश भा.ज.पा. के सह प्रभारी नियुक्त होने के उपलक्ष में २३ अगस्त २०१५ को बोरीवली(ईस्ट) के जागृति हॉल में सत्कार समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ| इस समारोह में भाईंदर की महापौर श्रीमती गीताजी जैन, स्वागताध्यक्ष समिति समाजसेवी श्री उत्तमजी जैन, मुख्य संयोजक समाजसेवी श्री अशोकजी कोठारी, माननीय अतिथि विधायक मनिषाताई चौधरी, पूर्व विधायक श्री हेमेन्द्र मेहता, जिला अध्यक्ष भाजपा – उ.मूं. श्री एड. जयप्रकाश मिश्रा, समाजसेवी श्री जयसागर संचेती, नगरसेविका वार्ड नं. १२ श्रीमती आशावरी पाटिल, नगरसेविका श्रीमती हंसाबेन देसाई, पूर्व नगरसेवक श्री अशोक शाह, श्री विधार्थी शाह, नगरसेवक श्री प्रवीण शाह, पूर्व अध्यक्ष बोरीवली जनसेवा सहकारी बैंक ली. श्री रामब्रिजजी यादव(बाबूजी), नगरसेविका बिना दोषी| विशेष अतिथि में राजस्थानी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल, स्पेंसर एंड स्पेंसर के श्री सुरेश शाह, सोनी समाज के अध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, २७ जैन संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र पावेचा, दहिसर स्माल स्केल इंडस्ट्री के श्री भरत ओसवाल, राजस्थान जैन संघ के अध्यक्ष श्री प्रवीण भंडारी, कुमावत समाज के अध्यक्ष श्री फूलचंदजी मालविया, मेवाड़ समाज के अध्यक्ष श्री रमेश पालीवाल, मारवाड़ी एकता के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र ए.परमार, राजस्थानी महिला समिति के अध्यक्षा श्रीमती कमला राजपुरोहित, खेतान समाज के अध्यक्ष श्री विनोद खेतान, जागरूक टाइम्स के प्रधान संपादक श्री गोविंद पुरोहित, आगम निगम के प्रधान संपादक श्री गजराज मेहता, पालीवाल समाज के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पालीवाल उपस्तिथ थे|इसके साथ ही भायंदर भाजपा के अध्यक्ष श्री रवि बी, जैन, भायंदर भाजपा के उपाध्यक्ष श्री भरत कोठारी, भारतीय रेल प्रवासी के श्री  कमलेश शाह, यूथ फोरम के अध्यक्ष श्री दीपक जैन एवं मंच संचालन श्री ललित परमार भी उपस्थित थे|

5

राजस्थानियों का देश के विकास में अहम योगदान है और मुझे बड़ा गर्व है की वीरों की धरती ऐसे राजस्थान प्रदेश का भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मुझे सह प्रभारी बनाया है| मेरा प्रयास रहेगा की प्रदेश विकास की बुलंदियों को छुए और विकास के कामों में पुरे देश के लिए मिसाल कायम करे|

8

उपरोक्त विचार मुंबई उत्तर जिला के सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने सत्कार समारोह में व्यक्त किये| उन्होंने यह भी कहा की नरेन्द्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर प्रयास कर रहे है और इसे रोकने का काम कांग्रेसी कर रहे है क्योंकि वे समझ चुके है की अगर मोदी अपने कामों में सफल हो गए तो आने वाले पचास साल तक सत्ता से वंचित रहेंगे| उन्होंने युवाओं से आवाहन किया की वे अपने हुनर को निखारे| स्किल्ड कामगारों की कमी पर उन्होंने चिंता व्यक्त की |शेट्टी ने कहा की आनेवाला समय स्किल्ड वर्करों के लिए अपार संभावना वाला है|उन्होंने इसके लिए उदाहरण दिए| शेट्टी ने हर अपेक्षाओं को पूरा करना सरकार के लिए संभव नहीं है, इसमें लोगों की भागीदारी भी बहुत आवश्यक है| राजस्थान में राजस्थानी बड़ा प्रकल्प खुद शुरू करें और इसमें आनेवाली प्रशासनिक अनुमतियाँ दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे| उन्होंने कहा की लोगों की समसयाओ को दूर करने का ही वे राजनीति में आये है|उनके विकास में समाज ने अहम् सहयोग दिया है|

6

सत्कार समारोह के अतिथि डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा की पत्थर से पानी निकलने के काम राजस्थानी ही कर सकता है| उन्होंने कहा की देश की विकास में ६० प्रतिशत भागीदारी राजस्थानियों की है| व्यापार के साथ साथ सेवा को भी राजस्थानियों ने अपना आराध्या माना है और समाज से जो लिया उससे दुगुना लौटाने का प्रयास किया है|

9

इस समारोह में सांसद श्री गोपाल शेट्टीजी का सत्कार सभी उपस्तिथ मेहमानों व इस समारोह के मुख्य आयोजक श्री भरतजी जैन द्वारा किया गया|मीरा भाईंदर की महापौर श्रीमती गीताजी जैन का सत्कार श्रीमती मीनु भरत जैन एवं पूनम अशोक कोठारी ने किया| तत्पश्चात पधारे हुए सभी राजस्थानी प्रवासियों ने बारी बारी से स्वागत किया |