Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.

श्री मुहरी पार्श्वनाथ
श्री मुहरी पार्श्वनाथ – टिंटोई
अहमदाबाद से उदयपुर के रेलवे मार्ग पर शामलाजी स्टेशन से टिंटोई जा सकते है| इस टिंटोई गाँव में “मुहरी पार्श्वनाथ” का भव्य जिनालय है| सात फनों से युक्त यह श्वेतवर्णीय प्रतिमा ३३ इंच ऊँचे व २७.५ इंच चौड़े है|
श्री गणधर प्रभु द्वारा विचरित श्रे जगचिंतामनी चैत्यवंदन में “मुहरी पास दुह दरीअ खंडण” कहकर इन प्रभुजी को दुःख: व दुरित (पाप) का नाश करने वाले कहे गए है| यह प्रतिमाजी चौथे आरे के है|
प्राचीन समय में १२ गाउ विस्तृत मुहरी नाम का नगर था| यहाँ पार्श्वनाथ प्रभु का भव्य जिनालय था| मुस्लिम आक्रमण से यह मंदिर भी बच न सका| उस समय अधिष्ठायक देवों के संकेतानुसार मुलनायक प्रभु की स्थलांतर किया गया| मुहरी नाम के वासी होने के कारण ये मुहरी पार्श्वनाथ कहलाते है|
एक दंत कथा के अनुसार पहले यह प्रतिमाजी किसी ठाकोर के अधीन थी| प्रभु दर्शन के लिए एक महोर देनी पड़ती थी, इस कारण में “मोहरी पार्श्वनाथ” कहलाए|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.