श्री मुनिसुव्रत मित्र मंडल भायंदर-मीरा रोड की महाभक्ति का कार्यक्रम संपन्न


भायंदर : श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मण्डल भायंदर-मीरा रोड ने दिनांक 15 अगस्त 2016 को पोद्दार स्कूल के प्राँगण मे जो इतिहास रचा है उसके बारे मे कुछ कहना या लिखना सागर को गागर मे भरने के समान है।पिछले दस वर्षो से राष्ट्रोत्थान और समाजोत्थान,की भावना से मालामाल सक्रीय संस्था “श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल भायंदर-मीरा रोड द्वारा 500 शनिवारीय पूण्यधाम यात्रा पूर्णाहूती व “साहित्य रत्न” कविराज प्रदीपजी मोहनलालजी ढ़ालावत(चाणौद/जोगेश्वरी) द्धारा रचित “मधुकर अनुभव” गीतमाला के विमोचन प्रसंग पर विराट पार्श्व भैरव भक्ति का भव्य आयोजन किया गया।जिसमे जैन समाज के अनमोल संगीत सितारो ने एक मंच पर उपस्थिती देकर भाव विभोर गीतो की प्रस्तुति से माँ शारदा के प्राँगण मे अपार जनसेलाब को देशभक्ति व प्रभूभक्ति की धूनो पर झुमने पर मजबूर कर दिया |

बेँगलोर से आये “जैन संगीतरत्न” श्री विपीनजी पोरवाल, “भक्ति संगीत शिरोमणी” श्री जितेन्द्रजी कोठारी, भिलाड़ से “प्रभु भक्ति रसिक श्री निलेशजी राणावत,मुँबई के युवा “संगीतरत्न” श्री विक्कीजी पारेख, पालीताणा के संगीतकार श्री अमित बारोठ, फिल्मी प्रार्श्व गायक किशोर खेतरीवाल, सूरो की मल्लीका रागेश्री जीनवाला, निकेश बरलोठा, निखील सोनीगरा, बाबूलालजी जैन, संजय रांका व गौरव राठोड़ ने एक-एक करके जो मधूर तराने छेड़कर मंत्रमुग्ध करने वाला माहौल निर्मित कर शाम 6.00 बजे से रात 12.00 बजे तक अविरल भक्ति भावना मे खचाखच भरे श्रृद्धावंत भक्तो को बिठाऐ रखा वो यादगार क्षण वर्षो तक भूलाया नही जायेगा।कार्यक्रम की शुरुआत बाबुलालजी जैन द्धारा नवकारमंत्र द्धारा प्रारंभ हुई जिसे जितेन्द्र कोठारी ने शहीदो को नमन करते हुऐ जहाँ डाल-डाल पर सोने कि चिडीया गीत गाकर सभी को भारत माता के चरणो मे नतमस्तक कर दिया।


खुबसूरत आगाज को अमित बारोट, निलेश राणावत, निकेश बरलोटा,निखिल सोनिगरा,किशोर खेतरीवाल, विपीन पोरवाल व विक्की पारेख ने वेविध्यपूर्ण तरानो की तान से ऐसी तरन्नूम ताल ठोकी कि श्रोताओ की भावनाओ का ज्वार फूट ऊठा।समारोह का दिप प्रज्वलन मीरा-भाईन्दर के विधायक श्री नरेन्द्रजी मेहता और मंच पर उपस्तिथ समाज के ज्योतिर्मयी कलशो ने किया ।इस अवसर पर 3000 से ज्यादा भक्ति व सामाजिक समरसता के संदेश गीत लिखने वाले कवि लेखक “साहित्यरत्न” प्रदिपजी ढ़ालावत द्धारा रचित व श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल भायंदर-मीरा रोड द्धारा प्रकाशित भक्ति सागर भाग-3 “मधुकर अनुभव” का भव्य विमोचन विधायक श्री नरेन्द्रजी मेहता और मंचासिन अतिथि अ.भा.खतरगच्छ जैन संघ मुम्बई के उपाध्यक्ष श्री अमृतलालजी कटारीया सिंघवी,बावन जिनालय जैन संघ भायंदर के अध्यक्ष श्री मांगीलालजी शाह,नाकोडा दरबार(मंडल)लालबाग के अध्यक्ष श्री मनोजजी शोभावत, नाकोडा दर्शन धाम के ट्रस्टी युवा उधमी दिनेशजी ज्योतीचंदजी तेलिसरा, भवन निर्माता श्री रमेशजी कोठारी,भेरूतारक एवं देलवाड़ा तीर्थ के ट्रस्टी श्री दिनेशजी तातेड,श्री ओसवाल जैन संघ कोसेलाव के सचिव दिलीप कुमार सुरजमलजी सुंदेशा मेहता, युवा समाजसेवी श्री राजेश कुमारजी रतनचंदजी पुनमिया,महावीर इंटरनेशनल मुंबई-महाराष्ट्र के सचिव श्री सतीशजी नैनमलजी सुराणा, समाजसेवी श्री विपिनभाई बाबुलालजी शाह (मामाजी),समाजसेवक श्री दिनेशजी पारेख, श्री अ.भा.नवयुवक परिषद मुंबई के अध्यक्ष श्री सुरेंद्रजी मुणोत, मुछाला महावीर घाणेराव के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोदजी लोढ़ा के साथ नगरसेवक डॉ.रमेशजी जैन, डॉ. राजेन्द्रजी जैन, रविजी व्यास, नगर -सेविका सुमनजी कोठारी, डिंपलजी जैन, नगरसेविका रीटा कोठारी (भिवंडी) ने किया।


इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष भरत कोठारी ने प्रदीपजी ढालावत के कालजयी गीतो का सफरनामा पढा तो उपस्थित जनसमूदाय इस युवा गीतकार के सम्मान मे तालिया बजाकर झूम ऊठा। मंच पर उपस्तिथ कार्यकर्ताओ ने व गायको ने उन्हे कंधो पर उठाकर ख़ुशी का इजहार किया।तत्पश्चात देशभर मे मंचसंचालन के लिऐ मशहूर “मंच सरताज ललित फुटरमलजी परमार “(रानी/भायंदर )को उनके प्रभावी धारदार संचालन के लिऐ “मंच सारथी भूषण” सम्मान से विधायक नरेन्द्र मेहता ने सम्मानीत किया।श्री ललित परमार ने राष्ट्रीय स्तर पर बडे-बडे मंचो पर अपनी प्रस्तुती देकर कई बार सम्मानीत हो चुके है,विशिष्ट शैली मे संचालन के लिये इन्हे देशभर मे जाना जाता है।


मंडल द्वारा उन्हें अभिनंदन पत्र, शाल तिलक, माला द्धारा नवाजा गया।इस अवसर पर मीरा-भाईन्दर की महापौर श्रीमती गीताजी जैन, नगरसेविका प्रतिभाजी पाटिल, नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल व ध्रुव किशोर पाटील ने भी अपनी उपस्थिती दर्शाई | सभी अतिथियो का मंडल द्वारा स्मृतिचिन्ह माला शाँल देकर उनका बहूमान किया गया।ललित परमार ने श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल के कार्यो का उल्लेख करते हुऐ कहा कि संस्थाये बनती है पर संवरने से पहले सिमट जाती है पर यह संस्था अपने आप मे एक अभियान के तहत सक्रिय रहते हुये मानव सेवा व धर्म के कार्यो मे इतना आगे बढ गई है जिसका शब्दो मे उल्लेख करना मुश्किल ही नही असंभव है।स्थापना से लेकर अब तक नौ चेत्य परिपाठी यात्रा, नौ विराट रक्तदान शिवीर ,चार मोबाईल जल वाहिनी,एक एम्बुलेंससेवा, साँस्कृतिक ,धार्मिक संदेशवाहक नृत्यनाटिका जैसे अनगिनत कार्य संपादित कर उन्होंने एक नया स्वर्णीम इतिहास रचाया है।संस्था के कार्यो का सचित्र विवरण विशाल एल. ई. डी. स्क्रीन पर दर्शाया गया, जिससे प्रभावीत होकर मंचासिन अतिथियो ने संस्था के उज्जवल भविष्य के लिये दान का दरिया बहा दिया। इस अवसर पर महापौर गीता जैन ने कहाँ कि यह संस्था जिस तीव्रगति से रचनात्मक कार्यो की तरफ अग्रसर हो रही है वो समाज के लिये एक मिसाल है , उन्होने कहाँ कि गत तीन वर्षो से पन्द्रह अगस्त पर आयोजित विराट भक्ति मे उमडने वाले जनसैलाब को देखते हुऐ अब इन्हे बडे मैदान मे अगला आयोजन रखना पडेगा, विधायक नरेन्द्र मेहता जो इस संस्था के स्थापना से सहयोगी है। है उन्होने कहाँ कि युवाओ के साथ जुडी महिला शक्ति की कर्मठता व पद प्रतिष्ठा से परे इनकी कार्यपद्दती देखता हू तो गर्व से सीना तन जाता है।

संस्था अध्यक्ष धर्मेश राँका के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ का अदम्य साहस इनकी सफलता की गाथा बखान करता है।विधायक श्री नरेंद्रजी मेहता ने कहा कि मेरा तन-मन व धन सदेव इस संस्था को समर्पित रहेगा ,श्री मेहताजी ने कवि प्रदिपजी ढालावत की शासन को समर्पित नि:-स्वार्थ संगीतमय सेवाओ का बखान किया ।मंच सारथी भूषण ललित परमार को प्रदत किऐ जाने को सही अर्थो मे एक स्पष्ट बेबाक बात को कहने वाले सरस्वती पुत्र का सम्मान बताते हुऐ उनकी तारीफो के पूल बाँधे ।श्री मेहता ने युवा “समाजरत्न” भरत कोठारी की सराहना करते हुऐ उन्हे कर्मवीर का ओहदा दिया ,श्री मैहता ने कहाँ कि भरत कोठारी किस मिट्ठी से बना पता नही सुबह से लेकर रात तक कितनी संस्थाओ से जूडकर सेवा का शःखनाद करते है कहना मुश्किल है। इस अवसर पर सभी संगीतकारों और मेहमानो की उपस्तिथि में भरत कोठारी का जोरदार बहुमान किया एवं उन्हें कंधे पर उठाकर ख़ुशी का इजहार किया।उन्होने जैन संगीतकारो की सराहना करते हुऐ कहाँ कि वे इस मंच पर नि:शुल्क अपनी सेवाऐ देकर जो माहोल निर्मित करते है वो अनुमोदनीय व अभिनंदनीय है। इसी अवसर पर सभी संगीतकारों का शाल,माला,तिलक और ट्रॉफी देकर उनका बहुमान किया गया।उन्होने विपीन पोरवाल, निलेश राणावत जितेन्द्र कोठारी, विक्की पारेख के साथ सभी संगीतकारो के योगदान को समाज के लिये क्रान्तीकारी कदम बताया साथ ही सभी दानदाताओ का भी आभार व्यक्त किया।समारोह मे श्री अ.भा.राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद मुंबई के अध्यक्ष श्री सुरेंद्रजी मुणोत, क्रान्तीकारी विचारक मंच के सदस्य श्री अमृत टी.संघवी, प्रेरणा फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पाजी जैन, सुमेर टॉवर जैन संघ के ट्रस्टी विजयजी रांका,भैरव मंडल गोवंडी के अध्यक्ष नरेशजी सोनीगरा,श्री साधर्मिक जैन सेवा ग्रुप पायधुनी के अध्यक्ष कमलेश पारेख, मुछाला महावीर घाणेराव के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोदजी लोढ़ा,श्री रोशनजी खीचा,साहित्यरत्न प्रदीपजी ढालावत के पिताश्री श्री मोहनलालजी ढालावत,समाजसेवक जे.के.संघवी,छु लो आसमान टीम भायखला की अध्यक्षा श्रीमती सीमाजी जैन,शीतल जैन, आगम निगम न्यूज़ पेपर के संपादक गजराजजी मेहता,जैन समाचार न्यूज़ पेपर के संपादक श्री कल्पेशजी जैन, वरिष्ट पत्रकार देवेन्द्र पोरवाल, गोडवाड़ ज्योति की संपादिका श्रीमती ज्योति मुणोत,स्वतन्त्र पत्रकारा श्रीमती तनूजाजी लोढ़ा,रेवो से जुडी श्रीमती चंदा जैन,समाजसेविका श्रीमती संगीता श्रीश्रीमाल,प्रवीणा कोठारी, मीरा-भायंदर भाजपा के जिल्हा उपाध्यक्ष श्री ताराचंदजी छाजेड़, महेंद्रजी मोर्या, भायंदर (वेस्ट)मंडल के पूर्व अध्यक्ष रवि बी.जैन,रवि गुर्जर,ब्रिजभूमि (वेस्ट) मंडल के उपाध्यक्ष श्री संजय कदम, श्री ओसवाल जैन सोशियल ग्रुप के अध्यक्ष फतेचंद तलेसरा, कोषाध्यक्ष मदन परमार,सहसचिव मुकेश ललवानी,संघठन मंत्री संजय श्रीश्रीमाल, भरत जे.कोठारी,ललित मेहता,किशोर ललवानी,नाकोडा तीर्थ के भूतपूर्व ट्रस्टी सुरेशजी गुर्जर,जीवदया प्रेमी परेश शाह, तपोवन स्कूल के ट्रस्टी चेतन मेहता, समाजसेवक जितेंद्र मेहता समाजसेवक मनोज अग्रवाल, समाजसेविका श्रीमती वर्षा राठौड़, गुलाब बोराणा,घीसूलाल लोढ़ा,भाजपा के जैनम मेहता,कीर्ति कोठारी सहीत कई संस्थाओ के गणमान्य प्रमूख व्यक्तियो ने अपनी उपस्थिती दर्ज की।


