Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.

श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ – खेड़ा
गुजरात के खेडा शहर में श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ का भव्य जिनालय है| यह प्रतिमा संप्रतिकालीन है, जो २५ इंच ऊँची व २१ इंच चौड़ी है|
एक बार विजयराज नाम के आचार्य भगवंत खेडा से पश्चिम दिशा में नदी तट पर आए हुए हरियाला गाँव के पास एक वट वृक्ष के नीचे बैठे हुए थे| ग्राम्यजनों को समाचार मिलते ही वे लोग आचार्य भगवंत के पास आए और गाँव में पधारने के लिए विनंती करने लगे| आचार्य भगवंत ने उन सबको धर्मबोध दिया | उन सभी ने जैन धर्म का स्वीकार किया| उन नूतन श्रावकों ने पूजा के लिए जिन प्रतिमा की मांग की|
उसी समय आचार्य भगवंत के अपनी बैठक की जगह खोदने के लिए सुचना की| उस जगह के खोदने पर मनोहर जिनबिम्ब की प्राप्ति हुई| उस समय परमात्म भक्ति का मोहत्सव मनाया गया|
संवत् १५१६ में वट वृक्ष के नीचे से प्राप्त प्रतिमा ही श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ परभू की है| उसके बाद नदी तट पर ही परमात्मा का भव्य जिअनालय तैयार कराया गया| परमात्मा के अचिंत्य प्रभाव को देख चावड़ा गाँव के राजपूतों में मिथ्या मत का त्याग कर जैन धर्म का स्वीकार किया| पांचवी सदी जितने प्राचीन इस खेडा नगर में आज भी भीड़भंजन पार्श्व प्रभु का जिनालय है| संवत् १७९४ में इस तीर्थ का पुन: जिणोरद्वार हुआ था|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.