💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

श्री कुलाबा नगर में ऐतिहासिक “अंजन शलाका प्रतिष्ठा”

 

मुंबई महानगर के मुख्य द्वार “गेट वे ऑफ़ इंडिया” के पास

श्री कुलाबा नगर में ऐतिहासिक “अंजन शलाका प्रतिष्ठा” महा मोहत्सव एवं आचार्य पदवी प्रदान का भव्य कार्यक्रम

colaba3

मुंबई : कलाबा नगर में पंजाब केसरी प.पू. आचार्य भगवंत १००८ श्रीमद् विजय वल्लभ सूरीश्वर्जी म.सा. के सामुदाय के कल्याणक तीर्थ उद्धारक शासन दिवाकर, शांतिदूत वर्तमान गच्छाधिपति प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंदसूरीश्वर्जी म.सा. व ४७ वे वर्षीतपाराधक, तपचक्रवर्ती, तप केसरी वचनसिद्ध प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद विजय वसंत सूरीश्वरजी म.सा. आदि श्रमण, श्रमणीवृंद की शुभ निश्रा में अति भव्य बेल्जियम के पाषाणकी सुंदर नूतन मुनिसुव्रतस्वामीजी की प्रतिमाजी आदि जिनबिंबो एवं नूतन श्री नाकोडा भैरवजी की भव्य प्रतिमाजी की अंजन शलाका एवं प्राचीन श्री शांतिनाथ भगवान एवं अन्य प्राचीन जिनालय के सभी प्रतिमाजी तथा अधिष्टायक देवदेवियो के नूतन भव्य जिनालय में प्रतिष्ठा का महामोहत्सव हुआ| प्रतिष्ठा मंगलदिन दी. १ दिसंबर २०१४ को शुभ मुहूर्त में हुआ|

colaba2

अष्टाहिनका मोहत्सव के अंतगर्त कई बड़े पूजन एवं पूजा का आयोजन भी रखा गया है| अंजन शलाका के मोहत्सव पर पांचो कल्याणक का भव्य स्टेज कार्यक्रम भी रखा गया था| प्रतिदिन प्रभुजी की सुन्दर अंगरचना, रोशनी एवं प्रभुभक्ति में रोज नित्य नए संगीत व् धार्मिक प्रभु भक्ति के नाटय कार्यक्रम हुए| कुलाबा संघ के कई छोटे-बड़े कलाकारों द्वारा नाटिकाओ एवं भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे| अष्टाहिनका मोहत्सव के अंतगर्त कई धार्मिक अनुष्ठान रखे गए थे|

immmage

श्री संघ के पूणयोदय से सोने में सुहागा, प्रतिष्ठा के शुभ दिन दी. १-१२-२०१४ को प्रतिष्ठा के पश्चात प.पू. पन्यासप्रवर श्री अरुण विजय जी म.सा. की आचार्य पदवी प्रदान का कार्यक्रम भी उसी स्थल पर आयोजित किया गया था| मोहत्सव के दरम्यान प्रतिदिन सुबह का नास्ता, दोपहर की नवकारशी एवं शाम की नवकारशी का आयोजन रखा गया था| इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री आदेश्वर महाराज टे.एंड चे. ट्रस्ट (विजय वल्लभ चौक), श्री मुनिसुव्रत स्वामी श्वे.मू.पू. सफल जैन संघ एवं श्री कुलाबा मंदिर प्रतिष्ठा समिति के कार्यकर्ता काफी उत्साह व उमंग से कार्यरत थे| पुरे कुलाबा, जैन संघ में भी काफी उत्साह उमंग का वातावरण देखने को मिला था| कई वर्षो से जिसका बेसब्री से इंतजार था आखिर वो घडी आ ही गई……|