💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

मुनि श्री विरक्तसागरजी का चातुर्मास प्रवेश ठाकुरद्वार संघ मुंबई में

 

मुनि श्री विरक्तसागरजी का चातुर्मास प्रवेश ठाकुरद्वार संघ मुंबई में

 

शासन प्रभावक आचार्य हर्षसागरसूरीश्वर्जी के शिष्यरत्न ३१ मई प्रतिकमन मंडल एवं श्री शत्रुंजय महातीर्थ की भावयात्रा के प्रेरक प्रखर प्रवचनकार मुनि विरक्तसागरजी ठाना २ का चातुर्मास प्रवेश २२ जुलाई को प्रात : ८  बजे श्री शांतिनाथ जैन संघ ठाकुरद्वार पर हुआ| पूज्यश्री शोभायात्रा गोडिजी देरासर पायधुनी से प्रात:७ बजे प्रारम्भ होगी जो प्रमुख मार्गो से होते हुए ठीक ८ बजे ठाकुरद्वार पहुचेगी जहाँ स्वागत रस्म के पश्चात पूज्यश्री चातुर्मास के महत्त्व पर प्रवचन हुए| बाद में सकल संघ की नवकारशी का आयोजन किया गया था|

पूज्य श्री चातुर्मास में उपदेश कल्पवेळी एवं सुकृतसागर ग्रंथो पर आत्मलक्षी एवं तात्विक प्रवचन देंगे| पूज्यश्री के मंगल प्रवेश में श्री जवाहारलाल मोतीलाल शाह – मैनेजिंग ट्रस्टी श्री चन्द्रप्रभु देरासर प्राथना समाज, श्री सुरेशभाई संघवी – मैनेजिंग ट्रस्टी बावन जिनालय भाईंदर, श्री महेंद्रभाई पावेशा – मैनेजिंग ट्रस्टी संभवनाथ जिनालय जंजी गली – बोरीवली, श्री प्रशांतभाई जवेरी – ट्रस्टी गोदिजी देरासर एवं गोवा में नव निर्मित जिनालय के निर्माता श्री जोइतभाई प्रवीन भाई भंसाली विशेषरूप से उपस्तिथ रहे|