Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
पीपीपी मॉडल का अस्पताल
चाणोद गाव में खुला पीपीपी मॉडल का पहला अस्पताल
भामाशाह श्री अशोक जेठमलजी कोठारी देंगे एक करोड़ एक लाख का अनुदान
चाणोद : जिले के चाणोद गाव में पीपीपी मॉडल का पहला अस्पताल खोला गया जिसमे भामाशाह श्री अशोक कोठारी ने एक करोड़ एक लाख का अनुदान देने की घोषणा की है| चाणोद व उसके आसपास के करीब ४० की.मी. दायरे के ग्रामीण अंचल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी देख गाव से जुड़े कुछ संपन्न लोगो ने संकल्प लिया व एक ट्रस्ट बनाया और ४ करोड़ की लागत से सभी आधुनिक बनवा दिया है इनमे भी महिला व पुरुषो के लिए वार्ड अलग-अलग होंगे|
इसके अतिरिक्त आई.सी.यू., लेबर रूम, ए.सी. कॉटेज वार्ड, जनरल कॉटेज, वार्ड, ५ डॉक्टर रूम, सर्जरी रूम, लेबोरेटरी सहित सभी सुविधाए जुटाई गई है| मरीजो के लिए एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी| इसलिए ट्रस्ट का नाम भी संकल्प सेवा संस्थान रखा गया है| अब इस अस्पताल को पीपीपी मॉडल पर चलाने के लिए सरकार को सौपा गया है| संकल्प सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल गहलोत ने बताया की लम्बे समय से ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाओं की कमी खल रही थी| इसके लिए गाव के ही प्रबुद्धजनों ने ग्रामीणों को संपूर्ण सुविधाए उपलब्ध करवाने सहीत गाव के विकास को लेकर चार वर्ष पूर्व ही २०१० में संकल्प नाम से एक संस्था बनाई| इस पीपीपी ओदेल अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के लिए भामाशाह परिवार श्री अशोक कोठारी ने हर साल एक करोड़ एक लाख अनुदान की राशि देने की घोषणा की है|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.