Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
ज्योतिष सम्राट श्री ऋषभचंद्रविजयजी म.सा. का उज्जैन में चातुर्मास
ज्योतिष सम्राट श्री ऋषभचंद्रविजयजी म.सा. का उज्जैन में चातुर्मास
राजगढ़(म.प्र.) : ५ जुलाई २०१५, दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्रसूरीश्वर्जी म.सा. की पाट परंपरा के सप्तम पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमदविजय रविन्द्रसुरिश्वर्जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक, ज्योतिष सम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचंद्रविजयजी एवं मुनिश्री रजतचंद्रविजयजी आदि ठाना एवं वरिष्ठ साध्वी श्री किरणप्रभाश्रीजी म.सा. आदि साध्वी मंडल का चातुर्मास श्री मणिभद्रधाम तीर्थ भैरवगढ़ में हुआ| संतश्रीजी का चातुर्मास जैन का ही नहीं, अपितु जन-जन का बने| इसी कामना के साथ उज्जैन सकलश्री संघ, ट्रस्ट मंडल व सामाजिक संस्थाओं के १०० से अधीक पढ्धिकारी राजगढ़ धार के समीप मोहनखेड़ा तीर्थ पहुचे थे| वहां सभी ने गुरुदेव से उज्जैन में चातुर्मास की विनंती की , जिसे स्वीकार करते हुए गुरुदेव ने उज्जैन में चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान की | श्री मणिभद्र धाम तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष अभय मेहता, सचिव दिनेश जैन, श्री ऋषभदेव पेढ़ी खाराकुवां के सचिव जयंतीलाल तेलवाले, ललित श्रीमाल, मुकेश रांका, अभय जैन, संजय नाहर, परस गादिया, राजेंद्र बांठिया, नरेन्द्र बाफना, डॉ. संतोष मुणोत, प्रमोद उन्हेलवाले, मनोज सुराणा, सुभाष दुग्गड़, राजेश पगारिया, नगर निगम जोन अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष उदयसिंह चंदेल, प्रकाश नाहर, गजेन्द्र सकलेचा, कमल पिछोलिया, राजेश रत्नबोहरा ने भावभरी विनंती की| संचालन राहुल कटारिया ने किया| आभार प्रसन्न जैन ने माना| मोहनखेड़ा ट्रस्ट महामंत्री फतेहलाल कोठारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में जिनालय के जिनोर्द्वर का काम चल रहा है उसी बात को ध्यान में रखकर मुनिश्रे को मोहनखेड़ा तीर्थ में चातुर्मास मन बनाया था|
मुनिश्री ने कहा की भगवान और भक्त दोनों का ध्यान रखना जरुरी है भक्तों के दिल नहीं टूटे इसी बात को ध्यान में रखकर आज भी मणिभद्रधाम तीर्थ भैरवगढ़ में आगामी चातुर्मास करने की घोषणा की जा रही है| घोषणा होते ही सम्पूर्ण मालवांचल में हर्ष की लहर दौड़ गयी| मुनिश्री एवं साध्वीवृंद के आगामी उज्जैन चातुर्मास का भव्य प्रवेश भैरवगढ़ (उज्जैन) में २७.७.२०१५ को हुआ| कार्यक्रम की पूर्णहुती पर उज्जैन सकल जैन श्री संघ का आभार श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वे. पेढ़ी (ट्रस्ट) के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सुजानमल सेठ ने माना|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.