💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅
Search About Jainism

जैन समाज का विवाह बना आदर्श

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन की प्रेरणा से

जैन समाज का विवाह बना आदर्श

 

मुंबई : महाराष्ट्र के जलगांव सहर के प्रसिद्ध व्यवसाई महिपाल नाहर की सुपुत्री का ऐसा विवाह हुआ, जो अन्य के लिए भी आदर्श बन गया| समाज के पूनम और बिपिन ने दो हजार गायो को लापसी और चारा खिलाकर विवाह की रस्मे अदा की| शादी में मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन समेत समाज के सिर्फ ५० रिश्तेदार इस दौरान उपस्थित थे|

jain vivah 2

एम.बी.ए. पढ़ी लिखी पूजनहार ने तय किया था की उसकी शादी ठाट बाट से नहीं बल्कि बड़ी ही सादगी से होनी चाहिए| इसी समय एम.कॉम पढ़े बिपिन भूरड से उसका रिश्ता हुआ| पूनम से सादगी पूर्ण माहोल में शादी करने की बात बिपिन के समक्ष राखी और यह भी बताया  की शादी में अनेको व्अंजनों पर खर्च करने की बजाय वह गौशाला में गायो को चारा और लापसी खिलाकर शादी की रस्मे अदा करेगी और इसके अलावा दोनों और से गिने चुने मेहमान ही आएंगे जिससे विवाह पर फिजूल खर्ची नहीं होगी| बिपिन ने भी पूनम की बात मान ली और दोनों और से २५-२५ मेहमान आए और संबधी होने के नाते पारस जैन भी आए|

jain vivah 1

विवाह पूर्ण होने के बाद पारस जैन ने कहा की आजकल लोग प्रकति को भूल गए है| शाही शादी में एक दिन में आफत पैसा खर्च हो जाते है| समाज के लिए कार्य करनेवाले यूवाओ को जिस चीज की आवश्यकता है उसकी शुरुवात इस विवाह से हुई है| पूजा ने अपने ससुराल वालो का आभार मानते हुए कहा की वह संपन्न परिवार से है और धूम धडाको के बीच शादी कर सकते थे परन्तु जरुरतमंदों को मदद व गायो को अन्नदान करनी थी जिसके लिए मेरा और बिपिन का सहर्ष तैयार हो गया| निश्चित ही इसके लिए पूनम के माता पिता माहिपाल नहर और आशा नहर के अलावा बिपिन का परिवार अभिनन्दन के पत्र है जिन्होंने सर्व संपन्न होने के बाद भी अनूठे और सादगी भरे विवाह में रूचि लेकर समाज के समक्ष बहुत ही अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है| वही गौशाला के प्रमुख रतनलाल बाफना ने कहा की गायो से जो आशीर्वाद इस वार वधु को मिला है वह तो  भगवान भी नहीं दे सकते| समाज को इनसे सीख लेनी चाहिए| यूथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन, राकेश अग्रवाल, व सलहकर निर्मल माखीजा ने नव दंपत्ति को बधाई दी है|