💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

जैन मंदिर का खाद मुहर्त एवं शिलान्यास संपन्न

 

संघवी ग्रुप के श्री मोहनखेड़ा हाईटस घोडपदेव(मझगांव)

में जैन मंदिर का खाद मुहर्त एवं शिलान्यास संपन्न

mohankheda1

आचार्य चन्द्रानन सागर सूरीश्वरजी म.सा. की एवं पुज्य मुनिवर श्री नयनपद्ममसागर सूरीजी म.सा. की शुभ निश्रा में संपन्न 

 

मुंबई : संघवी ग्रुप की आवासीय योजना श्री मोहन खेडा हाईटस के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम आचार्य गुरुदेव श्री चन्द्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. के शुभ हाथो से तथा मुनिवर श्री नयनपद्ममसागरजी म.सा. के शुभ हाथो से शिलान्यास का कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ| इस जीनालय में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ एवं मोहन खेडा तीर्थ के गुरुदेव श्री राजेंद्रसूरीश्वरजी म.सा. की प्रतिमा भी विराजमान होगी| इस अवसर पर संघवी परिवार और बिल्डिंग के रहनेवाले सभी लोगो ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया|

mohankheda3

यहां मौजूद बिल्डिंग के रहवासी श्री श्रेणिक जैनजी ने कहा “बिल्डिंग के प्रांगन में जैन मंदिर का होना हम सभी के लिए बहुत सौभाग्य की बात है| प्रोजेक्ट में दी गई सुख सुविधा सराहनीय है| श्री मोहन खेडा हाईटस के रहवासियो को एक शांतिमय व् धार्मिक वातावरण का अनुभव मिलेगा| शहर के केंद्र में स्तिथ श्री मोहन खेडा हाईटस को सेंट्रल मुंबई के निवासियो के लिए एक स्तरीय जीवन का एक नया रूप दिखाने के लिए तैयार किया गया है|

mohankheda4

इस परियोजना के रिहाबलिटेशन बिल्डिंग को २०१३ में वर्ष का “सर्वोत्तम पुर्नविकास परियोजना” का किताब भी दिया गया|मझगांव के तेजी से बदलते क्षितिज के ऊपर बड़े शानदार ढंग से खड़े इस लक्जीरीयस टावर में निवासियो के लिए अनेक सुख सुविधाए उपलब्ध है| जिसमे एक स्विमिंग पूल, पूरी तरह सुसजिजत क्लब हाउस, जिम, योग रूम, लीईब्रेरी, मल्टीपरपज हाल, ६ वी मंझिल पर इंडोर गेम्स भी शामिल है| इस संपत्ति में पहली और पांचवी मंझिल तक पोडियम पार्किंग, लैंड स्केप गार्डन, बच्चो के खेलने का पार्क, जैन मंदिर, उन्नत सुरक्षा प्रणाली, एक शानदार लॉबी व ३ हाई स्पीड लिफ्ट भी है| हर मंझिल पर 2bhk वाले ४-४ फ्लैटो वाले सेमी और प्रीमियम अपार्टमेंट उपलब्ध है| इसके अतिरिक्त श्री मोहनखेडा हाईटस सुविधा की दृष्टी से भायखला और रे रोड स्टेशन, लालबाग, कालाचौकी और दादर क्षेत्र से काफी निकट है| रानीबाग, अस्पताल, शैक्षिक संस्थान और शौपिंग मॉल भी पास ही स्तिथ है|