उपाध्याय प्रवर श्री अनंतचन्द्र विजयजी म.सा. चातुर्मास बाली में
बाली : बाली नगर की पूण्यधरा पर श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ , बाली के तत्वाधान में उपाध्याय प्रवर श्री अनंतचन्द्र विजयजी म.सा., प.पू. मुनिराज श्री अरिहंत विजयजी म.सा. आदि ठाना ५ एवं साध्वीजी श्री तत्वदर्शिता श्रीजी म.सा. आदि ठाना २ का चातुर्मास बाली नगर में हुआ| गुरु भगवंतों का चातुर्मास प्रवेश २८ जुलाई २०१५ को हजारों गुरुभाक्तों की उपस्थिति में धूमधाम से हुआ| इस अवसर पर रत्नयात्री मोहत्सव का आयोजन रखा गया था, जिसके लाभार्थी बाली/दादर निवासी स्व. रतनबाई केसरीमलजी कावेडिया परिवार थे|
