💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

राष्ट्रसंत की देह पंचतत्व में विलीन

राष्ट्रसंत की देह पंचतत्व में विलीन

मेंगलवा (जालोर) : राष्ट्रसंत विजय जयंतसेन सुरिश्वर्जी की देह मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गई| देश के कोने-कोने से आये भक्तों ने राष्ट्रसंत विजय जयंतसेनसूरीश्वर्जी को नाम आँखों से विदाई दी| राष्ट्रसंत का देवलोकगमन रविवार को भांडवपुर जैन तीर्थ में ह्रदय गति रुक जाने से हो गया था| उनके अंतिम दर्शन के लिए भांडवपुर जैन तीर्थ पर भक्तों का हुजूम उमड़ा| विजय जयंतसेनसुरिश्वर्जी के भक्त देश के कोने-कोने में है, जिनमें प्रदेश के आलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे प्रदेश भी शामिल थे| मंगलवार को भांडवपुर जैन तीर्थ में हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रसंत विजयजयंतसेनसूरीजी महाराज को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे|

* जयकारों के साथ निकली पालकी :

लोकसंत की पालकी भांडवपुर जैन तीर्थ से जन सैलाब के साथ रावण हुई| जो मंदिर से गाँव के मुख्य मार्गों से होती हुई अग्नि संस्कार के लिए नियमित स्थान पर पहुंची| पालकी यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर युवा गुरुदेव के जयकारे लगे| वाही महिलाओं ने मंगल गीत गाये| युवा गुलाल उड़ाते हुए गुरुदेव की अंतिम विदाई यात्रा में शामिल हुए| राष्ट्रसंत विजय जयन्तसेनसूरीजी की पार्थिव देह को चंदन की लकड़ी एवं सूखे नारियल के गोलों से भक्तों ने ढँक दिया| अग्नि संस्कार के पश्चात जैन मुनि नियानंद व जयरत्न विजय की निश्रा में गुरु गुणवाद सभा का आयोजित हुआ|

अग्नि संस्कार के बाद गुरु गुणानुवाद कारते हुए |

* भावुक हुए श्रद्धालु :

राष्ट्रसंत विजय जयंतसेनसुरिश्वर्जी म.सा. की देह मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गई| अग्नि संस्कार के दौरान श्रद्धालु भावुक हो गए| अग्नि संस्कार के दौरान श्रद्धालुओं धर्मशालाओं के ऊपर चढ़कर गुरुदेव के दर्शन किये| इस दौरान श्रद्धालुओं की आँखें नाम हुई|

*  आचार्य पद की घोषणा :

अखिल भारतीय त्रिस्तुतिक जैन संघ की ओर से राष्ट्रसंत की आज्ञानुसार राष्ट्रसंत की अंतिम विधि के दौरान मुनिराज नित्यानंद विजयजी एवं भांडवपुर तीर्थ प्रेरक मुनिराज जयरत्न विजय को आचार्य पदवी की घोषणा की गई| जन समूह ने गुरुदेव के जयकारे लगाकार उद्घोष किया| इसके बाद समाजबंधुओं व श्रधालुओं ने दोनों जैन संतों का आशीर्वाद लिया|