💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

आचार्य मनोहरकीर्तिसागर नये तपागच्छाधिपति अभयदेवसूरी होंगे कार्यवाहक प्रमुख

आचार्य श्री मनोहरकीर्तिसागरसुरिश्वर्जी म.सा. नये तपागच्छाधिपति गच्छाधिपति आचार्य श्री अभयदेवसुरिश्वर्जी म.सा. होंगे कार्यवाहक प्रमुख

manoharkirtisagarji-ms
आचार्य श्री मनोहरकीर्तिसागरसुरिश्वर्जी म.सा.
Shree Abhaydevsurishwarji Marasaheb
गच्छाधिपति आचार्य श्री अभयदेवसुरिश्वर्जी म.सा.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुंबई : परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य भगवन श्री विजय प्रेमसूरीश्वरजी महाराजा के निधन से तपागच्छ प्रवर समिति के खाली हुए स्थान पर तपागच्छ नायक के रूप में श्री बुद्धिसागरसूरिस्वरजी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छनायक परम पूज्य आचार्य श्री मनोहरसागरसूरीस्वरजी म.सा. को बनाया गया हैं| प्रवर समिति के कामकाज की जवाबदारी पालीताना व श्री शंखेश्वर महातीर्थ विकास के प्रेरक गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय अभयदेवसूरीस्वरजी म.सा. को दी गयी हैं|

प्रवर समिति की और से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय अहमदावाद में बिराजमान गच्छाधिपति आचार्य श्री हेमचंद्रसूरीस्वरजी म.सा.,गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय जयघोषसूरीस्वरजी म.सा.,पुना में बिराजित गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय अभयदेवसूरीस्वरजी म.सा,घसोई तीर्थ में बिराजमान गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलतसागरसूरीस्वरजी म.सा.,वडील आचार्य श्री पद्मसागरसूरीस्वरजी म.सा. सहित देशभर में चातुर्मास कर रहे आचार्य म.सा. सहित श्रावक समिति के वसंतभाई के साथ जाकर विनंती की व लिखित स्वीकृति प्राप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया| राजनगर अमदावाद में ता.23/10/16 को आयोजित,परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य भगवन श्री विजय प्रेमसूरीश्वरजी महाराजा*की *गुणानुवाद सभा*में तपागच्छ प्रवर समिति के खाली हुए सर्वोच्च वडील स्थान तपागच्छना नायक के रूप में उपरोक्त नामों की घोषणा आनंदजी कल्याणजी पेढ़ी के अध्यक्ष संवेगभाई ने विविध समुदायों की उपस्थिति में की.जिसका सभी तपागच्छ संघों ने स्वागत किया हैं|

गच्छाधिपति आचार्य श्री अभयदेवसूरिस्वरजी म.सा. ने एक मुलाकात में बताया की जिनशासन की शोभा बड़े,विकास की और हम गतिमान हो इसका प्रयास किया जाएगा| उन्होंने कहा की शासन को वर्षों से विभिन्न कार्यों के माध्यम से शोभायमान कर रहे गुरु भगवंतों के अनुभवों का लाभ मिलेगा| प्रवर समिति ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी हैं उसे भलीभांति पूर्ण करने का हर प्रयास करूँगा| ज्ञात हो गच्छाधिपति आचार्य श्री अभयदेवसूरिस्वरजी म.सा. की प्रेरणा व मार्गदर्शन में पालीताना शहर का नूतनीकरण हुआ व शंखेश्वर तीर्थ में यह जारी हैं|