श्रीमती धाकुबाई मिश्रीमलजी राणावत अतिथि भवन
का भव्यता के साथ हुआ उद्घाटन

बेंगलोर : गोडवाड भवन जैन ट्रस्ट बेंगलोर के तत्वाधान में लालबाग रोड क्रॉस में गोडवाड़ भवन के सामने नवनिर्मित श्रीमती धाकुबाई मिश्रीमलजी राणावत अतिथि भवन का उद्घाटन गत १५ मार्च को शुभ मुहूर्त में नामकरण व उद्घाटन के लाभार्थी श्रीमती धाकुबाई मिश्रीमॉल, नरपतजी,महेंद्रजी, मुकेशजी राणावत परिवार द्वारा बेंगलोर के जाने माने पंडितो के मंत्रोचरण के साथ हुआ| उद्घाटन से पूर्व राणावत परिवार बड़ी संख्या में बेंगलोर के गणमान्य लोगों के साथ शोभायात्रा के रूप में गोडवाड़ भवन जहां भव्यता के साथ समारोह आयोजित किया गया| समारोह में राणावत अतिथि भवन के मुख्यदानदाता समाजरत्न व भामाशाह से अलंकृत दुजाणा निवासी मिश्रिमल राणावत, ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमराज करबावाला, विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक आर वी. देवराज, सम्मानित अतिथि राणजीतमॉल कानुंगा व राणावत परिजन मंचासीन थे|

उद्घाटनकर्ता राणावत परिजन व अतिथियों के दीप प्रज्वलन के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमराज करबावाला ने अतिथियों का स्वागत किया| महामंत्री कुमारपाल ने गोडवाड़ भवन व अतिथि भवन के निर्माण यात्रा पर प्रकाश डाला| समारोह में चिकपेट क्षेत्र के विधायक आर वी. देवराज ने राजस्थानी समाज के दानदाताओं की सहारना करते हुए कहा की राजस्थानी समुदाय सदैव दान-धर्म में अग्रणी है| इस अवसर पर समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ द्वि उपाध्यक्ष हीरालाल बलदोता फूलचंद करबावाला, द्वि सहमंत्री रमेश चांदावत, रंगराज हिंगड़, कोषाध्यक्ष कांतिलाल मेहता, सहकोषाध्यक्ष बाबूलाल राठोड आदि ने उदारमना मुख्यदानदाता व उद्घाटनकर्ता मिश्रीमल धाकुबाई राणावतपरिवार के सदस्यों का माला-शाल, तिलक कर रजत स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया|इस अवसर ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन पत्र भी किया गया|

सम्मान समारोह के बाद राणावत परिवार बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ नवनिर्मित राणावत अतिथि भवन पहुंचे जहाँ फीता खोलकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया| उद्घाटन के बाद मिश्रीमॉल राणावत ने संघ अध्यक्ष भीमराज करबावाला व ट्रस्ट सदस्यों की उपस्थिति में नामकरण के लाभार्थी श्रीमती धाकुबाई मिश्रीमलजी राणावत के नाम से मुद्रित नए भवन की स्टेशनरी की पूजा कर विधिवत प्रथम बुकिंग राणावत ने स्व नाम से की|इस अवसर पर अतिथि भवन के अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे|

भावविभोर राणावत अतिथि भवन के नामकरण के लाभार्थी एवं उपाध्यक्ष मिश्रीमलजी राणावत ने ट्रस्ट अध्यक्ष भीमराज करबावाला, उनके सेवा भावी दोनों पुत्रों ललित व विक्रम करबवाला तथा महामंत्री कुमारपाल सिसोदिया की ट्रस्टी को प्रदत्त उत्कुष्ट सेवाओं से अभिभूत होकर आभार व्यक्त किया| साथ ही राणावत अतिथि भवन के प्रोजेक्ट चेयरमेन प्रसिद्द उद्योपति दिलीपजी सुराणा के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया जिनके सफल मार्गदर्शन में सुन्दर भवन तैयार हुआ| राणावत परिवार ने विक्रम करबावाला का नए भवन में माला शाल द्वारा सम्मान भी किया|

