Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.

आगरा में चातुर्मासार्थ पूज्य साध्वी श्री मनोरंजनश्रीजी म.सा.
आगरा में चातुर्मासार्थ पूज्य साध्वी श्री मनोरंजनश्रीजी म.सा.
आगरा : प.पू. गणाधीश उपाध्याय श्री मणिप्रभासागरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती एवं परम पूज्य छतीसगढ़ शिरोमणि पूज्य महत्तरा साध्वी श्री मनोहरश्रीजी म.सा. की प्रथम शिष्या साध्वी श्री वसुंधराश्रीजी म.सा., साध्वी श्री पूण्यधराश्रीजी म.सा. आदि आगरा जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ की आग्रहभरी विनंती स्वीकार कर चातुर्मासार्थ आगरा पधारे| आपका चातुर्मास प्रवेश द्वितीय आषाढ़ सुदी १३ दिनांक २९.७.२०१५ को हुआ|
चातुर्मास प्रवेश को जुलूस श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर नमक मंडी से प्रात: ८ बजे प्रारम्भ हुआ| जो चित्तिखाना, रावतपाडा, जौहारी बाजार, सुभाष बाजार होते हुए रोशन मोहल्ला स्तिथ श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पहुचेगा| जहाँ श्री हीर विजय सूरी जैन उपाश्रय में पूज्य महाराज श्री का प्रवचन होगा| प्रवचन के मध्य श्रीसंघ द्वारा पूज्य महाराज श्री का अभिनन्दन किया गया| प्रवचन के पश्चात् स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा|
चातुर्मास प्रवेश को लेकर आगरा संघ में विशेष उत्साह है तथा सभी लोग महाराज श्री के चातुर्मास को स्मरणीय बनाने के लिए प्रयत्नशील है| आप ग्वालियर शहर में धर्म्धारना करा कर दिनांक २०.०७.२०१५ को आगरा के लिए विहार किया|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.