💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

आचार्य श्री विजय पूर्णचंद्रसूरीश्वर्जी म.सा. का चातुर्मास नागपुर में

 

आचार्य श्री विजय पूर्णचंद्रसूरीश्वर्जी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश १७ जुलाई को नागपुर में हुआ

 

नागपुर : अध्यात्म योगी आचार्यप्रवर श्री विजय कलापूर्णसुरीश्वर्जी म.सा. के शिष्यरत्न तथा गच्छनायक आचार्य श्री विजय कलाप्रभसूरीश्वर्जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती आचार्यदेव श्री विजय पूर्णचन्द्रसूरीश्वर्जी म.सा. अपने मुनि मंडल के साथ नागपुर की धर्मधरा पर श्री संभवनाथ जिनालय के समीप आराधना भवन प्रवेश किया|

आप नागपुर के वर्धमान नगर जैन श्वे. संघ की आग्रह भरी विनंती स्वीकार कर मुंबई मलाड में अपना यशस्वी चातुर्मास संपन्न कर भिवंडी, नासिक, बलसाना तीर्थ, धुलिया, जलगांव, आकोला अंतरिक्ष तीर्थ आदि विचरण करते हुए अंजनशलाका प्रतिष्ठा हेतु यवतमाल एवं वनीनगर पधारे| तातपश्चात् भद्रावती तीर्थ में विविध कार्यक्रम संपन्न कराके १६०० की.मी. का उग्र विहार करते हुए वर्धमान नगर नागपुर पधारे |

आप के साथ ही सा. श्री दीप्ति दर्शना श्रीजी एवं साध्वी श्री देवेन्द्रयशाश्रीजी म.सा. आदि ठाना भी चातुर्मासार्थ नागपुर पधारे है|