Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
आचार्यश्री पुण्यरत्नसूरीश्वर्जी म.सा. एवं आचार्य श्री यशोरत्न सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास गढ़सिवाना में
आचार्यश्री पुण्यरत्नसूरीश्वर्जी म.सा. एवं आचार्य श्री यशोरत्न सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास गढ़सिवाना में
गढ़सिवाना – दीक्षा दानेश्वरी प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद विजय गुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न प.पू. तपस्वीरत्न आचार्यदेव श्री पूण्यरत्न सूरीश्वर्जी म.सा. प्रवचनकार आचार्य देव श्री यशोरत्नसूरीश्वर्जी म.सा. एवं पंन्यासश्री धर्मरत्नश्रीजी म.सा. आदि ठाना – १२ एवं पर्यायस्थवीरा पूज्य साध्वीश्री पुष्पलताश्रीजी म.सा. की शिष्या प्रवर्तिनी पूज्य साध्वी श्री पूण्यरेखाश्रीजी म.सा. की शिष्या पू. साध्वी श्री ललितारेखाश्रीजी म.सा. आदि एवं तपस्विनी पू. साध्वी श्री हेमरेखाश्रीजी म.सा. की शिष्या पू. साध्वी श्री दीपेशरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाना – १५ का गढ़सिवाणा नगर में श्री चौमुखिजी पार्श्वनाथ जैन मंदिर एवं उपाश्रय में आगमी २७ जुलाई को भव्य ऐतिहासिक चातुर्मास प्रवेश हुआ|
तपागच्छ संघ के अध्यक्ष श्री हीराचंद गुणेशमलजी बागरेचा ने बताया की नगर में दो दो आचार्यो का चातुर्मास होने से लोगों में अत्यंत उल्लास व उमंग है|
पूज्य गुरुभगवंतों का नगर प्रवेश २७.७.२०१५ आषाढ़ सूद ११ सोमवार को सुबह ७:३० बजे हुआ| गुरुदेव के सामैया के पश्चात नगर के प्राचीन श्री गोडी पार्श्वनाथ मंदिर एवं नगर के अन्य मंदिरों के दर्शन करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा नगर के चौमुखजी धर्मशाला में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित होगी एवं पूज्यश्री के मांगलिक प्रवचन के पश्चात् श्री चौमुखजी मंदिर के आगामी स्वर्ण जयंती मोहत्सव निमित आयोजित पंचाहिंका मोहत्सव (दिनांक १६-१२-२०१५ से २०-१२-२०१५) के चडावे (नवकारसी, नाश्ता, जय-जिनेन्द्र, पूजा इत्यादि बोले जाएंगे| पूज्यश्री के प्रवेश दरम्यान विख्यात संगीतकार श्री दीपक भाई करणपुरिया(प्रतापगढ़) संगीत की रमझट मचाएंगे| चातुर्मास दरम्यान प्रतिदिन सुबह गुरुभगवंतों का तात्विक एवं मार्मिक प्रवचन, सामूहिक तप की आराधना, बाल संस्कार शिविर, रविवारिय विभिन्न अनुष्ठान, अरिहंत वंदनवली, विविध तप-जप अनुष्ठान, श्रुंखलावद्ध अट्ठम तप एवं आयम्बिल तप, सामूहिक सिद्धितप, शाश्वती ओली की आराधना एवं पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आराधना आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे| नगर के उम्मेदपूरा में संघरत्ना प. पू. साध्वीश्री शशिप्रभा श्रीजी म.सा. आदि का चातुर्मासिक मनागल प्रवेश २५.७.२०१५ शनिवार को सुबह होगा|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.