चातुर्मास प्रवेश : जैन समाज ने बिछाये पलक पावड़े

सांडेराव : सांडेराव नगर में बुधवार, २२ जुलाई 2015 को चातुर्मास को लेकर जैन संघ सांडेराव एवं श्री शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास मोहत्सव गुरु भगवंतो के नगर प्रवेश के साथ शुरू हो गया| सुबह पंन्यास प्रवर चिदानंदविजय म.सा. एवं लक्ष्मीचन्द्र विजय म.सा. आदि श्रमण-श्रमणी वृंद गुरु भगवंतो का स्वागत करने के लिए जैन समाज के लोगों ने पलक पावड़े बिछाए एवं गाजो-बाजो के साथ श्री शांतिनाथ जैन पेढ़ी से सांडेराव-फलना रोड पर स्तिथ कमल विहार पहुंचे |

यहाँ पर जैन साधु-संतों व साध्वी महाराज का जैन समाज के श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना के साथ स्वागत किया| कमलविहार से सांडेराव चौराहे होते हुए बस स्टैंड, गरबा चौक, गजानंद चौक, हनुमान चौक सहित नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा के साथ गुरु भगवंतों का नगर प्रवेश करवाते हुए भोमियाजी भवन में बने श्री सुधर्मास्वामी प्रवचन वाटिका में ले जाया गया| यात्रा के दौरान जैन समाज सहित छत्तीस कौम द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए जैकारो के साथ स्वागत किया गया| गुरु भगवंतों के सामैया के सहयोगी हुलासीबाई मूलचंद मेहता परिवार, धोकाबाई सरदारमलजी सुराणा परिवार, चुन्नीलाल जेठाजी तूर परिवार व सुखीबाई जीवराजजी दोषी मेहता परिवार के साथ श्रीसंघ की महिलाओं ने मंगल कलश के साथ गुरूवार का सामैया कर स्वागत किया|
* भव्य वरघोडा निकला |

सांडेराव में कई वर्षों बाद पंजाब केसरी युगवीर जैनाचार्य पंन्यास प्रवर चिदानंद विजय म.सा. एवं मुनिराज लक्ष्मीचंद्र विजय म.सा. आदि ठाना के चातुर्मास प्रवेशोत्सव पर समस्त जन संघ के पदाधिकारी, प्रवासी बंधुओ सहित बड़ी संख्या में जैन बंधुओ के यहाँ पहुँचने पर क़स्बा एक मिनी बम्बई के रूप में दिखने लगा| गाँव के चारो तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लगी पड़ी थी| इस बीच यहाँ गुरु भगवंतों के नगर प्रवेश पर निकाला गया वरघोडा मदन राठोड ने कहा की शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान की कमी के कारण कुछ असामाजिक तत्व इनमें द्वेष फैलाने का कार्यकर रहे है|इस दौरान मगनराज मेहता, राकेश मेहता, जगदीश मेहता, घेवरचंद मांडोत, तेजराज धोका, संजय मेहता, बसंतराज सोलंकी, रमेश मोदी, धीरज मेहता , राजेंद्र त्रिवेदी, पन्नालाल माली, प्रेमसिंह राजपुरोहित, महावीर मेवाडा सहित प्रबुद्ध जन उपस्तिथ थे|

