💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

साध्वीजी श्री यशकंवरजी म.सा.

 

साध्वीजी श्री यशकंवरजी म.सा.

 

शीतल समुदाय की वरिष्ठ साध्वी श्री यशकंवर जी म.सा. का भीलवाड़ा के निकट बिगोद में ३० अप्रैल की सुबह ९:१५ पर देवलोकगमन हो गया| वे ९८ वर्ष की थी| उनकी पालकी यात्रा १ मई २०१५ को निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में लोग व राजनेता उपस्तिथ थे| अग्निसंस्कार भीलवाड़ा नेशनल हाईवे स्तिथ संघ की भूमि पर किया गया|

मेवाड़ सिंहनी, भारत कोकिला, साध्वी शिरोमणि आदि उपाधियो से सुशोभित साध्वीजीश्री यशकंवर जी म.सा. ने ९ वर्ष की आयु में बेगू ग्राम में मुनि श्री कजोडीमल जी व साध्वी श्री हुलासकंवर जी म.सा. से दीक्षा ग्रहण की थी| उनका गृहस्थ नाम घिसाबाई बैरागी था| आपने मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जोगनिया माता जी में पशुबलि रुकवाकर लोगों को अहिंसा मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था| उनको गत चातुर्मास बिगोद में ही किया था|