Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
Welcome to Agam Nigam Website - Your complete knowledge base on Jainism, Discover Tirthankars, Scripture, Temples, and History.
सादड़ी में २७ जुलाई को होगा ऐतिहासिक चातुर्मास प्रवेश
सादड़ी में २७ जुलाई को होगा ६० साधु-साध्वीजी का ऐतिहासिक चातुर्मास प्रवेश
सादड़ी : प.पू. आचार्य श्री सोमचन्द्र सूरीश्वरजी महाराज सहित चार आचार्य भगवंतो, ३० मुनिराज एवं लगभग २५ साधु-साध्वीजी माहराज का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश २७ जुलाई को ऐतिहासिक रूप में होगा| ज्ञात हुआ है की श्री धर्मचंद दयाचंद जैन मूर्तिपूजक संघ द्वारा आयोजित यह चातुर्मास सादड़ी के इतिहास में पहली बार हो रहा है| जहाँ एक साथ विशाल संख्या में साधु-साध्वीजी भगवंत पधारेंगे| चातुर्मास के दौरान विजय नेमीसूरीजी समुदाय के गुरु भगवंत स्थानीय न्याती नोहरे में तथा साध्वीजी भगवंत पोरवालों के नोहरे में विराजित होंगे|
गत दिनों मुंबई में संपन्न हुई सभा में अध्यक्ष घिसुलाल राठोड , उपाध्यक्ष भीमराज दी करबावाला, खुबीलाल राठोड (सीए) विमलचंद एम धोका, पोपट एफ सुन्देशा, केवल जैन(किलर), विजयराज राठोड, फतेहचंद रंका, विमल एफ पामेचा(सूरत), गुमानचंद एन रंका(सूरत), नगीन ओ रांका, नगिन एफ रांका ट्रस्टीगण सहित आमंत्रितगण में भंवर धोका, शांतिलाल जे रांका, कुशल तेलिसरा, जयंत वि रांका, दीपचंद छाजेड, डॉ पन्नालाल भंडारी, श्री प्रदीप (कवी) आदि माहनुभवों की उपस्तिथि में चातुर्मास के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया| इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी का गठन कर प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारियों संघ द्वारा शुरू कर दी गई है| चातुर्मास के दौरान ४ महीने तक धर्म की गंगा बहेगी|
इस संबंध में ट्रस्ट मण्डल की आवश्यक मीटिंग गत दिनों सादड़ी के तीन जिनालयो के वार्षिक ध्वजारोहण दिवस पर संपन्न हुई| ट्रस्ट के अध्यक्ष घिसुलाल राठोड ने सादड़ी सहित सभी जैन परिवारों को इस प्रसंग पर पधारकर २ महीनों तक अपना घर खोलने का अनुरोध किया है| इससे गुरु भगवंतों का लाभ मिलने के साथ धार्मिक आराधना को मौका भी मिलेगा|
Welcome to our dedicated space for Jainism literature, news, and resources. Our mission is to preserve and share profound spiritual knowledge for the global community.