💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

श्री लब्धिचंद्रसूरीजी म.सा.

 

श्री लब्धिचंद्रसूरीजी म.सा.

 

आपका जन्म उज्जैयिनी के खरसौद कला में १९७७ माघ शुक्ला ७ के दिन हुआ| पिता का नाम मोहनलाल एवं माता का नाम केशरबाई था| आपका नाम माणकचंद था| १९९२ के माघ सुद ७ के दिन बाकरा नगर में तिर्थेन्द्रसूरीजी के शुभ हस्तों से दीक्षित हुए| नाम मुनि लब्धिविजयजी रखा| बाकरानगर में सं. २०२४ चैत्र सुद ४ को आपको आचार्य पद से अलंकृत किया गया| आप शांत व सरल स्वाभावि थे|

आपने कई संघो में आपसी वैमनस्य को मिटाया| आपकी प्रेरणा से बाकरारोड में चमत्कारी पार्श्वनाथ तीर्थ,बामानवाडीजी तीर्थ, पालीताणा में राज-धन-तिर्थेन्द्रसूरी सौधर्म निवास, धर्मशाला आदि का निर्माण हुआ|

आपके जीवन में नवकार जाप व साधु क्रिया का पूर्ण परिपालन किया| वि.सं. २०५१ पोश शुक्ल ७ को आपका स्वर्गवास तिर्थेन्द्रनगर, बाकरा रोड में हुआ| यहाँ आपकी समाधि स्थली पर गुरुमंदिर का निर्माण किया गया|