💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

श्री कंसारी पार्श्वनाथ

 

श्री कंसारी पार्श्वनाथ – खंभात

 

खंभात शहर में खार-वाडा में श्री कंसारी पार्श्वनाथ प्रभु का भव्य जिनालय है|फने सहित १३ इंच ऊँचे व १२ इंच चौड़े ये प्रतिमाजी अत्यंत ही आकर्षण है|

खंभात से १.५ की.मी. दूर कंसारी गाँव में श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ का भव्य जिनालय था| अनुपम मुखमुद्रा और प्रबल प्रभाव के कारण यह तीर्थ, यात्रा धाम बन गया था| कालक्रम से जैनों की बस्ती नहीं रही, अत: उस प्रतिमा को खंभात लाकर नव निर्मित जिनालय में प्रतिष्टित की गई|

कंसारी गाँव से आए हुए ये भीड़ पार्श्वनाथ ही कंसारी पार्श्वनाथ के नाम से प्रख्यात हो गए|