💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

श्री मनोवांछित पार्श्वनाथ

 

श्री मनोवांछित पार्श्वनाथ – नेर

 

महाराष्ट्र प्रांत के धुलिया जिले में नेर गाँव में श्री मनोवांछित पार्श्वनाथ प्रभु का सुन्दर जिनालय है| प्रतिमाजी २० इंच ऊँचे व १६.५ चौड़े है| प्रतिमाजी श्यामवर्णीय और लगभग ५०० वर्ष प्राचीन है|

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पहले १८ जिनालय थे| काल के प्रवाह से उन  मंदिरों पर आक्रमण हुआ, उस समय वहां से उन प्राचीन बिम्बों को अन्यत्र हो जाया गया| वृद्धो का कथन है की मनोवांछित पार्श्वनाथ प्रभु भी बुरहानपुर से लाए गए है|

मंदिर का जिणोरद्वार होता रहा है| विधमान मंदिर की प्रतिष्ठा वि.सं. १९८८ वैशाख सूद १० के दिन पू.पं. श्री सुरेन्द्रविजयजी के वरद हस्तों से हुई थी|