श्री भुवन पार्श्वनाथ – खंभात
खंभात शहर के भोंयरा पाडा में श्री भुवन पार्श्वनाथ का जिनालय है| पद्मासन में बैठी हुई यह प्रतिमा सप्त फणा से युक्त २७ इंच ऊँची व २२ इंच चौड़ी है|
कृष्ण वर्ण की यह प्रतिमा नयन रम्य है| श्याम पाषण से युक्त परिकर से शोभा में अभिवृधि हुई है| इस पार्श्वनाथ का दूसरा नाम नवखंडा पार्श्वनाथ भी है|
