बेंगलुरु में राणावत परिवार ने मनाया ऐतिहासिक “जीवित मोहत्सव”
मिश्रीमल-धाकुबाई राणावत का जीवित मोहत्सव शाही अंदाज में

बेंगलुरु : जिनशासन के प्रति समर्पित दुजाना निवासी नरपतकुमार, महेंद्रकुमार, मुकेशकुमार राणावत परिवार ने शुक्रवार को पैलेस ग्राउंड स्तिथ ओम श्रंगार सभागार में अपने माता-पिता मिश्रीमल-धाकुबाई राणावत का जीवित मोहत्सव शाही अंदाज में मनाया| शहर में पहला जीवित मोहत्सव था जिसमे मुंबई-बेंगलुरु का समावेश देखने को मिला| सभागार में उपस्थित मेहमानों ने बताया की ऐसा ऐतिहासिक “जीवित मोहत्सव” बेंगलुरु में पहले कभी नहीं हुआ|
जीवित मोहत्सव के दौरान उधापन सह रत्नत्रई मोहत्सव का शुभारंभ प.पू. लब्धि भुवनतिलक सूरी पट्ठालंकार, गच्छाधिपति प.पू.आ.देव श्री अशोकरत्नसूरीश्वर्जी म.सा., प.पू.आ.देव श्री अमरसेन सूरीश्वर्जी म.सा., प.पू.मुनिराज श्री अजितसेनविजयजी म.सा. आदि ठाणा की मुनिसुव्रत-राजेंद्र जिनमंदिर में बुधवार महासुदी १ को स्नात्र पूजा एवं उवसग्गहरं महापूजन के साथ शुरू हुआ| गुरूवार महासुदी २ को श्री गोडवाड भवन में प्रात: स्नात्र पूजा एवं श्री सिद्धचक्र महापूजन रखा गया| शुक्रवार महासुदी ३ को प्रात: श्री मुनिसुव्रत-राजेंद्र जिनमंदिर में स्नात्र व सत्तरभेदी पूजा पढ़ाई गई एवं पैलेस ग्राउंड स्थित ओम श्रृंगार पैलेस के प्रवेश द्वार से सभागार तक राणावत दम्पति का ऐतिहासिक वरघोडा निकाला गया| वरघोडे में एक रथ में मिश्रीमल-धाकुबाई राणावत एवं दुसरे रथ में पन्नालाल राणावत सवार थे| गाजे बाजे एवं नेवी बैंड के साथ राणावत दम्पति का फूलों की बौछारो के साथ सभागार में प्रवेश हुआ|

राणावत परिवार द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक जीवित मोहत्सव का विधि-विधान विधिकारक सुरेन्द्रगुरु एवं विमलभाई ने किया| मोहत्सव के अंतिम दिन समारोह का संचालन राहुल कपूर ने किया| आबुरोड से आए संगीतकार जगदीश आचार्य एवं भावना आचार्य ने माता-पिता के प्रति श्रद्धा से ओत-प्रोत भक्ति गीतों का समा बांधा जिसे उपस्थित लोगो ने खुब सराहा| मोहत्सव में कई बार ऐसे पल आए जिसमे मिश्रीमल राणावत व उनकी धर्मपत्नी धाकुबाई राणावत एवं उनके पुत्र-पुत्रीयो सहित उनके परिजनों की आंखो से आंसू छलक पड़े, इतना ही नहीं उपस्थित जनमेदनी में काफी लोग भी भाव विभोर हो कर आंसू पौछते नजर आए| मोहत्सव इतना अच्छा था जिसके परिणाम स्वरुप लोग काफी समय तक निहारते रहे हिले तक नहीं|

मोहत्सव में राजनेता, एवं समाज की चीर-परिचित हस्तियो सहित कई गनमान्य लोग शरीक हुए| इस अवसर पर राणावत परिवार की ओर से मुंबई से आए उनके बड़े भाई पन्नालाल राणावत, जयपुर से आए सम्पतलाल जैन, विधिकारक सुरेन्द्रगुरु एवं पंडित चन्द्रशेखर सहित कई विशिष्ठ लोगो का सम्मान किया गया| इस मौके पर गोडवाड भवन ट्रस्ट सहित अनेक संस्थाओं, रिश्तेदार एवं काफी लोगों ने राणावत दम्पति का सम्मान कर उन्हें तहदिल से शुभकामनाए दी|

