मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन की प्रेरणा से
जैन समाज का विवाह बना आदर्श
मुंबई : महाराष्ट्र के जलगांव सहर के प्रसिद्ध व्यवसाई महिपाल नाहर की सुपुत्री का ऐसा विवाह हुआ, जो अन्य के लिए भी आदर्श बन गया| समाज के पूनम और बिपिन ने दो हजार गायो को लापसी और चारा खिलाकर विवाह की रस्मे अदा की| शादी में मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन समेत समाज के सिर्फ ५० रिश्तेदार इस दौरान उपस्थित थे|

एम.बी.ए. पढ़ी लिखी पूजनहार ने तय किया था की उसकी शादी ठाट बाट से नहीं बल्कि बड़ी ही सादगी से होनी चाहिए| इसी समय एम.कॉम पढ़े बिपिन भूरड से उसका रिश्ता हुआ| पूनम से सादगी पूर्ण माहोल में शादी करने की बात बिपिन के समक्ष राखी और यह भी बताया की शादी में अनेको व्अंजनों पर खर्च करने की बजाय वह गौशाला में गायो को चारा और लापसी खिलाकर शादी की रस्मे अदा करेगी और इसके अलावा दोनों और से गिने चुने मेहमान ही आएंगे जिससे विवाह पर फिजूल खर्ची नहीं होगी| बिपिन ने भी पूनम की बात मान ली और दोनों और से २५-२५ मेहमान आए और संबधी होने के नाते पारस जैन भी आए|

