💬 Connect on WhatsApp

Jai Jinendra and a warm welcome! 🙏

Tithi & Pachkhan Schedule 📅

भूति नगर में गुरु सप्तमी मोहत्सव

भूति नगर में गुरु सप्तमी मोहत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

गुरु सप्तमी निमित्ते पशु चिकित्सा शिबीर का आयोजन , भूति प्रीमियर लीग-२ क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

 

भूति – राजस्थान की धन्यधरा भूति नगर में गुरु राजेंद्र सूरीश्वर्जी म.सा. की १८८ वि जन्म तिथी एवं १०८ वी पणयतिथी के निमित्त त्रिदिवसीय मोहत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ|श्रीमती हंजाबाई गौशाला केन्द्र बड़ा द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर का उद्धघाटन श्री राजेंद्र जैन नवयूवक मंडल के सभी लाभार्थी परिवारों का तिलक व साफा द्वारा सम्मान किया गया|

bhutii1

उसके बाद कवला मठ के महन्तजी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गाय माता की पूजा अर्चना कर विधिवत पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया साथ में राजेंद्र जैन नवयूवक मंडल के अध्यक्ष राजरतनजी संघवी, श्री किशोरलालजी गहलोत एवं सभी गाववासी उपस्थित थे|

 

गुरु सप्तमी के त्रिदिवसीय मोहत्सव में सुबह का नाश्ता, दोपहर व् शाम का स्वामीवात्सल्य, अठाराह अभिषेक पूजन, सिद्धचक्र महापूजन, गुरुपद महापूजन, अंग रचना, महेंदी के लाभार्थी, आयम्बिलके लाभार्थी एवं बहुमान के लाभार्थी परिवारों का साफा चुन्दरी द्वारा बहुमान किया गया| २८ दिसंबर २०१४ को सुबह १० बजे गुरु सप्तमी का भव्य वरघोड़ा आरम्भ हुआ| इस भव्य वरघोडे में घोड़े, रथ, बैंड एवं अन्य झाकियो के साथ सभी गाव वासी जय गुरुदेव के नारों के साथ नाचते-झुमते नजर आ रहे थे|वरघोडा गाव की कई चौरायो एवं गलियो से गुजरता हुआ गुरु मंदिर तक पंहुचा, वहा पर भूति गाव के महावीरजी जैन पेढ़ी के वार्षिक चढ़ावे बोले गए जिसमें लाभार्थी परिवारों लाभ लिया|

bhuti2

उसके बाद गुरु देव राजेंद्र सूरीश्वर्जी म.सा. की ध्वजा पुनयामं-पुनयामं, प्रीयतांम-प्रीयतांम के गगन चुम्बी नारों के बीच चढ़ाई गई| इसी दिन गुरु महाराज के शाम की आरती का चढ़ावा कुमारपाल राजा व् महारानी बनकर आरती उतारने का चढ़ावा बोला गया जो लाभार्थी परिवारों ने लिया उन्हें शाम को रथ पर अरुड कर गाव वासियो की उपस्थिति के साथ बाजते-गाजते कुमारपाल महाराजा व् महारानी को गुरु मंदिर तक ले जाया गया वहा पर गुरुदेव की १०८ दीपक की भव्य आरती लाभार्थी परिवारों द्वारा उतारी गई| इस गुरु सप्तमी के दिन नाकोडा तीर्थ के ट्रस्टी श्री र्स्न्वीर्जी गेमावत एवं अन्य गावो से कई महानुभाव पधार कर गुरुदेव के दर्शन का लाभ लिया| इस पुरे आयोजन को सफल बनाने में श्री राजेंद्र जैन नवयूवक मंडल के अध्यक्ष श्री राज रतनजी संघवी, उपाध्यक्ष श्री मोहनलालजी चन्द्रवाला परमार, मंडल के सभी सदस्य एवं सभी गाव वासियो ने अपना योगदान दिया|

bhuti3

२६ दिसंबर २०१४ को सुबह भूति प्रिमियर लीग-२ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री राजेंद्र जैन नवयूवक मंडल के अध्यक्ष श्री राजरतनजी चुन्नीलालजी संघवी ने पहली गेंद खेलकर व श्रीमती हंजाबाई गौशाला केंद्र बेड़ा के अध्यक्ष हस्तीमलजी कारसीया ने पहली गेंद डालकर विधिवत उद्घाटन किया| भूति प्रीमीयर लीग में कूल छ: टीम ने भाग लिया था, इन सभी छ: टीमो के बीच मैच प्रति स्पर्धा हुई जिसमे भूति रोयल्स और भूति रॉकर्स फाइनल में पहुंची, जिसमे भूति रोयल्स विजेता व भूति रॉकर्स उप-विजेता टीम रही|

bhuti4

ट्रोफी के स्पोंसर दिनेशकुमार भंवरलालजी चन्द्रवाला परमार परिवार द्वारा विजेता,उप विजेता, सभी मैचों के मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज एवं छ: टीमो के सभी खिलाड़ियो को मैडल पहनाया गया| इस टूर्नामेंट का सभी गाववासियो ने देखने का आनंद उठाया| इस पुरे टूर्नामेंट का आयोजन जय गुरुदेव ग्रुप-भूति के सभी सदस्यो ने शानदार ढंग से कर सफल बनाया|